logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

नदी क्यों रोती है,,(मनोरंजन कहानी)

बारिश का मौसम था। यमुना नदी अपने पूरे वेग से बह रही थी पानी से लबालब भरी । पानी का तेज प्रवाह आवाज उत्पन्न कर रहा था ।
बादशाह का महल नदी के साथ ही लगा था। वह इस समय गहरी नींद में थे।
रात का समय होने के कारण पानी से भरी नदी के प्रवाह की आवाज स्पष्ट सुनाई दे रही थी। इस आवाज को सुनकर भरी रात में अकबर की नींद उचट गई। कुछ देर बाद उन्होंने फिर से सोने की कोशिश की पानी के बहन के तेज उठाती आवाज की वजह से उन्है नींद ही ना आए उनकी सोने की सारी कोशिश बेकार गई। काफी देर तक यूं ही बिस्तर पर लेते वह करवटें बदलते रहे। परंतु नींद ने न आना था ना आई।
अंत में उठकर अकबर खिड़की के पास जा खड़े हुए। वे नदी की आवाज सुनकर सोच रहे थे, क्यों नदी रो रही है?
वह काफी देर तक इसी पर सोचते रहे लेकिन किसी नतीजे पर नहीं पहुंच पाए।
अगले दिन बादशाह ने दरबार में पहुंचते ही सभी दरबारीयो के सामने यह सवाल रख दिया," क्यों नदी रोती है?"
लेकिन बादशाह के इस सवाल का जवाब किसी के पास न था। तब बादशाह के बीरबल को बुलाए भेजें।
बीरबल जब आया तो यही सवाल बादशाह ने उसके सामने भी रखा।
बीरबल बोला" हुजूर ! में नदी की आवाज अपने कानों से सुनने के बाद ही आपके सवाल का जवाब दे पाऊंगा।"
" ठीक है रात को राजमहल में चले आना ।"अकबर बोले ।
रात होने पर चारों ओर सन्नाटा पसरा हुआ था। ऐसे में नदी की आवाज बिल्कुल स्पष्ट सुनी जा सकती थी ।बीरबल राजमहल में मौजूद था बादशाह के साथ।
बादशाह ने फिर वही अपना सवाल दोहराया_" क्यों नदी रो रही है?"
बीरबल बोला, हुजूर !बात दरअसल यह है की नदी अपने पति के घर( समुद्र )जा रही है अपने पिता (पहाड़ )का घर छोड़कर पिता का घर छोड़ने का उसे बहुत दुख हो रहा है इसलिए नदी रो रही है ।" बीरबल का यह जवाब सुन बादशाह उसकी प्रशंसा करने लगे।

231
19877 views

Comment