logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

टैक्स चोरी में नहीं मिली राहत ।। न्यायिक हिरासत बढ़ी।।

कानपुर में 52 करोड़ रुपये की टैक्स चोरी के आरोप में फंसे राधे-राधे इस्पात प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक नवीन जैन की न्यायिक हिरासत अवधि पांच अगस्त तक बढ़ा दी गई है। डायरेक्टर जनरल ऑफ जीएसटी इंटेलीजेंस (डीजीजीआई) लखनऊ की टीम ने उन्हें गिरफ्तार किया था। फर्म पर 344 करोड़ रुपये का माल बिना जीएसटी चुकाए बेचने का आरोप है। नवीन जैन को 26 जून को जेल भेजा गया था, लेकिन बीमारी के कारण उन्हें उर्सला अस्पताल में भर्ती कराया गया। सेशन कोर्ट से जमानत अर्जी खारिज होने के बाद नवीन ने हाईकोर्ट में जमानत याचिका दाखिल की, जिस पर आठ अगस्त को सुनवाई होनी है।

168
3888 views

Comment