logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

अवैध देशी शराब के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार




 मांडा (प्रयागराज)। पुलिस उपमहानिरीक्षक एसएसपी प्रयागराज सर्वश्रेष्ठ के निर्देश पर अवैध मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के तहत मांडा पुलिस ने अवैध जहरीली शराब के साथ दो लोगो को गिरफ्तार किया।

थाना मांडा प्रभारी निरीक्षक सुरेन्द्र कुमार पांडेय के कुशल नेतृत्व में बीती रात उनकी पुलिस द्वारा मांडा क्षेत्र के अलग अलग जगहों पर दबिश दिया गया मौके पर पुलिस ने कच्ची शराब के साथ दो लोगो कों पकड़ने में सफल हुई।

अभियान दृष्टिगत चौकी प्रभारी भारतगंज विनय कुमार सिंह अपने पुलिस फोर्स के साथ क्षेत्र में मौजूद थे ख़ास सुचना पर वे अपने पुलिस फोर्स के साथ गाँव भंजनपुर में दबिश दिए मौके पर रमेश कुमार पुत्र कामता को 20 लीटर कच्ची शराब संग गिरफ्तार किया।

इसी क्रम में दरोगा अश्वनी कुमार राय अन्य हमारी मय पुलिस द्वारा मुखबीर की ख़ास सुचना पर अपने दल बल के साथ गाँव शिवराजपुर मांडा में रेड किया गया मौके से कृष्ण प्रसाद पुत्र राम सुंदर को एक पिपिया में 10 लीटर देशी शराब के साथ पकड़ा जानकरी के अनुसार दोनों आरोपियों को शराब के साथ थाना पर लाया गया सम्बन्धित मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्यवाही की गयी।

280
14908 views

Comment