logo

95 साल पुरानी दिल्ली की इस हवेली को सूरत बदलने का इंतजार, जानें क्या है इतिहास

किसी नजर को तेरा इंतजार आज भी है... साल 1985 में गायक भूपिंदर सिंह और आशा भोसले की आवाज में गाया यह गीत दिल्ली की एक 95 साल पुरानी हवेली पर एकदम मुफीद बैठ रहा है। इस ऐतिहासिक इमारत में एक समय पर काफी चहल-पहल रहती थी। इसे साल 1929 में बनाया गया था और तब यह नगर पालिका की संपत्ति थी। 95 साल के बाद अब इस हवेली को अपनी सूरत बदलने का इंतजार है। खारी बावली में स्थित लाहौरी गेट हवेली को शाहजहानाबाद इंटरप्रिटेशन सेंटर और संग्रहालय में बदलने का प्लान है। हालांकि, दिल्ली नगर निगम (MCD)ने केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय के आए फंड से इस जगह पर मरम्मत और निर्माण कार्य पूरा कर लिया है, लेकिन इंटरप्रिटेशन सेंटर और संग्रहालय में विशेष काम करने के लिए किसी एजेंसी को काम पर रखने में देरी हो रही है।

0
7675 views