logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

मानस इंटरनेशनल स्कूल में विधिवत संपन्न हुआ टग ऑफ वॉर प्रशिक्षण शिविर। कई खिलाड़ियों ने लिया प्रशिक्षण कैंप में हिस्सा ।

तीन दिवसीय टग ऑफ वॉर प्रशिक्षण शिविर का सफल समापन ।

माजरी, डोईवाला - 21 जुलाई 2024: मानस इंटरनेशनल स्कूल, माजरी में आयोजित तीन दिवसीय टग ऑफ वॉर प्रशिक्षण शिविर का आज विधिवत समापन हुआ। इस अवसर पर खिलाड़ियों ने विभिन्न कौशलों का अभ्यास किया और सीखा, जिसमें फाउल, एंकर, खिलाड़ी पोजीशन, रणनीति बनाना, चकमा देना आदि प्रमुख विधाएं शामिल थीं।

समापन समारोह पर उत्तराखंड टग ऑफ वॉर संगठन के स्टेट कन्वीनर दिनेश पैन्यूली और अंतरराष्ट्रीय टग ऑफ वॉर खिलाड़ी शेर सिंह थापा, राष्ट्रीय खिलाड़ी करन शाही मौजूद रहे। इस दौरान मानस इंटरनेशनल स्कूल के खेल प्रशिक्षक कुलभूषण द्विवेदी ने सभी खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कराया और स्कूल के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की। दिनेश पैन्यूली ने बताया कि यह खेल विश्व स्तर पर कई देशों में खेला जाता है और राष्ट्रीय तथा अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताएं भारतीय टग ऑफ वॉर संघ द्वारा समय-समय पर आयोजित की जाती हैं।

दिनेश पैन्यूली ने जानकारी दी कि आगामी राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता 5 अगस्त से 9 अगस्त तक आगरा में आयोजित हो रही है, जिसमें उत्तराखंड के विभिन्न हिस्सों से खिलाड़ियों का चयन होगा। इसके लिए राज्य स्तरीय चयन प्रक्रिया 22 जुलाई को निर्मल आश्रम ज्ञान दान अकादमी में आयोजित की जाएगी, जहां विभिन्न स्कूलों के खिलाड़ी अपने ट्रायल देकर विशेष प्रशिक्षण शिविर का हिस्सा बनेंगे।

इस प्रशिक्षण शिविर ने खिलाड़ियों को न केवल उनके कौशल में सुधार करने का अवसर प्रदान किया, बल्कि उनके आत्मविश्वास को भी बढ़ाया। शिविर के समापन पर खिलाड़ियों ने अपने अनुभव साझा किए और आगामी प्रतियोगिताओं के लिए तैयार रहने का संकल्प लिया। धन्यवाद।

150
2909 views

Comment