logo

समस्या समाधान टीम चंडीगढ़ ने किसानों के लिए भेजी 10 टन सूखी लकड़ियां

चंडीगढ़। किसान आदोंलन के चलते समस्या समाधान टीम चंडीगढ़ ने किसानों के लिए  10 टन सूखी लकड़ियां भेजी हैं।

दिल्ली की सीमाओं पर करीब एक महीने से धरने पर बैठे किसानों की सहायता के लिए बहुत से समाज सेवक और समाज सेवी संस्थाएं आगे आ रही हैं और इसी कड़ी में चंडीगढ़ की समाजसेवी संस्था समस्या समाधान टीम ने दिल्ली बॉर्डर पर बैठे किसानों की सहायता के लिए 100 क्विंटल सूखी लकड़ियां से भरा ट्रक दिल्ली धरने के लिए भेजा। इसमें समस्या समाधान टीम के अध्यक्ष मनोज शुक्ला ने कहा किसान हमारे लिए अन्नदाता की एक पहचान है वही दूसरी ओर समस्या समाधान टीम के प्रदेश युवा उपाध्यक्ष गुलशन कुमार दहिया एव चंडीगढ़ कांग्रेस सेवादल युवा प्रभारी एड सीआरओ के जिला अध्यक्ष प्रकाश ने कहा कि हमारे किसान हमारा गर्व हैं और किसान भगवान का  दूसरा रूप है। गुलशन व प्रकाश ने देशवासियों से अपील भी की है जितना हो सकें, हमारे किसानों को सपोर्ट करते रहें।

 समस्या समाधान टीम के मनोज शुक्ल ने सभी पदाधिकारियों का धन्यवाद भी किया जिसमे मुख्य रूप से कृष्ण, युवा प्रकाश कुमार , गुलशन, दीपक, मनी  सिंह जी, मनीशा कौरआदि अन्य पदाधिकारियों का योगदान रहा!

144
14686 views