logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

बाहुबली अतीक अहमद गुर्गो पर चला शिकंजा

पूर्व सांसद अतीक अहमद के दो गुर्गों के आलीशान मकान पर चला योगी सरकार का बुल्डोजर

पूर्व सांसद अतीक अहमद के दो गुर्गों के आलीशान मकान पर चला योगी सरकार का बुल्डोजर पूर्व सांसद अतीक अहमद के दो खास गुर्गों आबिद प्रधान और अकबर के मकानों पर विकास प्राधिकरण ने गुरुवार को ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की। बमरौली में एक दिन में दो माफियाओं के खिलाफ हुई कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मचा रहा। राजूपाल हत्याकांड के मुख्य आरोपी आबिद प्रधान के मकान की कीमत 12 करोड़ तो, हिस्ट्रीशीटर अकबर के मकान की कीमत करीब तीन करोड़ बताई गई है। 

विकास प्राधिकरण के जोनल अधिकारी सत शुक्ला और आलोक कुमार पांडेय के नेतृत्व में पुलिस, प्रशासन और पीडीए की टीम दोपहर करीब 12 बजे बमरौली क्षेत्र के मरियाडीह में आबिद प्रधान के मकान पर पहुंची थी। मजदूरों की मदद से पहले मकान को खाली कराया गया। इसके बाद दो जेसीबी की मदद से ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू की गई। करीब 700 वर्ग गज में दो मंजिला मकान बनवाया गया था।

अधिकारियों का कहना है कि मकान बनवाने से पूर्व नक्शा पास नहीं करवाया गया था। पीडीए की ओर से पूर्व में ध्वस्तीकरण का आदेश भी पारित किया गया है। शाम चार बजे तक पीडीए की टीम बमरौली में ही झपिया मोड़ के पास अकबर के मकान पर पहुंची। यहां भी मकान खाली कराने के बाद ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू हुई। शाम करीब साढ़े पांच बजे तक मकान को ध्वस्त कराया गया। करीब 250 वर्गगज में एक मंजिला मकान बनवाया गया था। इसकी कीमत करीब तीन करोड़ रुपये बताई गई है। मकान का नक्शा पास नहीं कराया गया था।

पीडीए के जोनल अधिकारी सत शुक्ला का कहना है कि आबिद प्रधान चर्चित राजू पाल हत्याकांड का मुख्य आरोपी रहा है। इसके साथ ही वह कई अन्य हत्याकांड में भी अभियुक्त रहा है। अकबर बमरौली पुलिस चौकी फूंकने का आरोपी रहा है। वह धूमनगंज थाने का हिस्ट्रीशीटर भी है।

314
14952 views
1 shares

Comment