logo

कोसी की उपधारा में नाव डूबी: सात की बची जान, एक युवक हुआ लापता; बोट पर रखी दो बाइक भी पानी में गिरी

कुशेश्वरस्थान की कोसी उपधारा में गोलमा डीह से गोलमा घाट जाने के दौरान नाव डूब गई है। नाव पर आठ लोग सवार थे। जिसमें एक युवक लापता हो गया। गायब होने वाले युवक की पहचान गोलमा निवासी विंदेश्वरी राय के 23 वर्षीय पुत्र राजा राय के रूप में हुई है। जिसकी खोजबीन की जा रही है। हादसे में दो बाइक भी पानी में गिर गई। जिसे स्थानीय लोगों ने बाहर निकाला। मौके पर बीडीओ अशोक कुमार जिज्ञासु और तिलकेश्वर थानाध्यक्ष शैलेश कुमार पहुंचे।युवक की खोजबीन करते ग्रामीण।

एक की तलाश अभी जारी है

स्थानीय लोगो ने बताया कि नाव से लौटने के क्रम में ये हादसा हुआ। नाव पर कुल 8 लोग सवार थे। सात लोगों को बचा लिया गया है। 2 बाइक पानी में गिर गई थी जिसे निकाल लिया गया।

कुशेश्वर स्थान पूर्वी के बीडीओ ने बताया की घटना के 15 मिनट के अंदर ही हमलोगों को सूचना प्राप्त हुई। जिसके बाद हमलोग मौके पर पहुंचे। बाकी सभी लोगों को बचा लिया गया है। एक की तलाश अभी तक जारी है।

0
1895 views