logo

IAS संजीव हंस और पूर्व विधायक के घर रेड: पटना और मधुबनी में ED की छापेमारी; रेप केस के बाद सुर्खियों में आए थे दोनों

पटना और मधुबनी में मंगलवार सुबह ED ने रेड की है। मधुबनी में पूर्व विधायक गुलाब यादव के घर ED की रेड चल रही है। मंगलवार सुबह झंझारपुर में पूर्व विधायक के गंगापुर स्थित आवास पर टीम दल-बल के साथ पहुंची। केंद्रीय पुलिस बल की टीम ने उनके घर को घेर लिया है। घर के मेन गेट को बंद कर के टीम अंदर जांच में जुट गई है। रेड की जानकारी मिलते ही आवास के बाहर लोगों की भीड़ भी जुट गई है।

इसके साथ ही बिहार के सीनियर आईएएस अफसर संजीव हंस के 7 ठिकानों पर छापेमारी चल रही है। संजीव हंस बिहार में ऊर्जा विभाग के प्रधान सचिव हैं। वे बिजली कंपनी के सीएमडी भी हैं।

दोनों पर 8 साल पहले एक महिला ने रेप का आरोप लगाया। उस वक्त दोनों सुर्खियों में आए थे। आज फिर एक साथ ED की रेड से दोनों फिर चर्चा में हैं।सुबह 5 बजे गुलाब यादव के घर ED ने दबिश दी

स्थानीय लोगों की माने तो सुबह 5 बजे टीम पहुंची थी। वहीं रेड को लेकर स्थानीय प्रशासन को कोई जानकारी नहीं थी। इसके अलावा ईडी की टीम उनके पटना और पुणे आवास पर भी सुबह में रेड के लिए पहुंची है। सूत्रों की माने तो गंगापुर आवास पर गुलाब यादव फिलहाल मौजूद नहीं है। उनकी पत्नी और एमएलसी अम्बिका गुलाब यादव और उनकी बेटी बिंदु गुलाब यादव से टीम पूछताछ कर रही है।दोनों पर महिला ने लगाया था रेप का आरोप

साल 2021 में एक महिला ने आरोप लगाया था कि आईएएस संजीव हंस और पूर्व विधायक गुलाब यादव ने उसके साथ रेप किया है। उक्त महिला का आरोप था कि तत्कालीन विधायक गुलाब यादव ने उसे महिला आयोग का सदस्य बनाने का लालच देकर पटना के रूकनपुरा स्थित अपने फ्लैट पर बुलाया था और वहां वहां उसके साथ रेप किया गया था।

महिला का कहना था कि गुलाब यादव ने रेप का वीडियो भी बना लिया था। उस वीडियो के आधार पर उसे ब्लैकमेल किया गया। महिला का कहना था कि गुलाब यादव ने उसे ब्लैकमेल कर दिल्ली के होटल में बुलाया, जहां आईएएस अधिकारी संजीव हंस भी मौजूद थे। दोनों और नशीला पदार्थ खिलाकर रेप किया। महिला के मुताबिक, अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसे कई दफे होटलों में बुलाया गया जहां संजीव हंस और गुलाब यादव के उसके साथ रेप किया।

6
7543 views