logo

उत्तराखंड में हरेला से होगा सावन शुरु I हरियाली से प्रेम और लगाव का जश्न है हरेला।

त्तराखंड में 16 जुलाई को हरेला पर्व मनाया जाएगा। हरेला उत्तराखंड से जुड़ा लोकपर्व है। यह पर्व उत्तराखंड में मनाए जाने वाले त्योहारों में सबसे महत्वपूर्ण त्‍योहारों में से एक है। हरेला उत्तराखंड का लोक पर्व ही नहीं बल्कि हरियाली का प्रतीक भी है। उत्तराखंड में हरेला से ही सावन की शुरुआत मानी जाती है।
हरेला त्योहार से नौ या दस दिन पूर्व पांच या सात प्रकार के बीजों से हरेला बोया जाता है। हरेला से एक दिन पहले 16 जुलाई को मिट्टी के डिकारों (शिव परिवार) का पूजन किया जाता है और अगले दिन घरों में बड़े बुजुर्गों के बीच विधि विधान से हरेला काटा जाता है और घर के सदस्यों को शिरोधार्य कराया जाता है।

5
5831 views