logo

गायत्री परिवार का महिला सशक्तिकरण हेतु संगोष्ठी आयोजित




जमशेदपुर : गायत्री परिवार टाटानगर का प्रज्ञा महिला मंडल एवं नवयुगदल युवा प्रकोष्ठ के द्वारा गायत्री ज्ञान मंदिर भालुबासा में महिला सशक्तिकरण विषय को लेकर एक संगोष्ठी आयोजित की गई। इसमें शांतिकुंज हरिद्वार के प्रतिनिधि के ओम प्रकाश राठौर मुख्य रूप से उपस्थित हुये। उन्होंने कहा कि आज देश की आधी जनसंख्या स्त्रियों की है बावजूद सर्वाधिक उपेक्षित और प्रताड़ित महिलाएं ही है । जब तक महिलाओं को पूर्ण रूप से शिक्षित ,सशक्त ,स्वावलंबी नहीं बनती है तब तक नारी सशक्तिकरण की बात बेईमानी है ।
उन्होंने कहा कि आगामी 20 से 22 नवंबर तक टाटानगर 3 दिवसीय नारी सशक्तिकरण शिविर का आयोजन होगा। जिसमे शान्तिकुंज हरिद्वार से शेफाली पंड्या बहनजी अपने ब्रह्मवादिनी बहनों की टोली के साथ शामिल होंगी।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रज्ञा महिला मंडल की अध्यक्ष श्रीमती जसवीर कौर ,जिला महिला प्रतिनिधि श्रीमती मंजू मोदी , महिला मंडल की पूर्व अध्यक्ष श्रीमती रेखा शर्मा ,भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा झारखण्ड़ के समन्वयक ताराचंद्र अग्रवाल, प्रांतीय युवा प्रकोष्ठ झारखण्ड़ के समन्वयक संतोष कुमार राय समेत टाटानगर उपजोन के सभी तीन जिलों से आए हुए महिला प्रतिनिधि , प्रज्ञा महिला मंडल की सभी बहनें , चाईबासा , आदित्यपुर आदि की बहने शामिल हुई।
कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रज्ञा महिला मंडल की बहनों के साथ-साथ नवयुगदल का योगदान रहा ।

10
10901 views