logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

कलेक्टर ने किया शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का निरीक्षण

झाबुआ(मध्य प्रदेश)। कलेक्टर रोहित सिंह द्वारा मंगलवार को यहां जिला मुख्यालय पर स्थित शासकीय उत्कृष्ट उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय का जायजा लिया। सिंह ने प्रत्येक कक्षों में पहुचकर कक्षा 12 वी के गणित तथा विज्ञान के छात्र-छात्राओं तथा शिक्षकों से रूबरू  होकर चर्चा की और गत वर्ष के परीक्षा परिणाम की जानकारी ली। साथ ही छात्र छात्राओं को कड़ी मेहनत एवं अध्ययन कर आगामी वार्षिक परीक्षा में 85 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर शासन की प्रतिभावान लैपटाॅप योजना का लाभ उठाने का आह्वान किया।

सिंह ने शिक्षकों को निर्देश दिए हैं कि वे छात्र-छात्राओं का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत लाने व अच्छे अंक लाने के लिए कोई कसर  बाकी न रखें। ऐसे प्रयास सुनिश्चित करें कि विद्यालय के शत-प्रतिशत बच्चों को लैप टाॅप योजना का लाभ मिले। इसके लिए उन्होंने संस्था के प्राचार्य को भी विशेष ध्यान देने के निर्देश भी दिए हैं। 

सिंह ने छात्र-छात्राओं से कहा कि 85 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल करने वाले छात्र-छात्राओं को कार्यक्रम आयोजित कर सम्मानित किया जाएगा। सिंह ने छात्र-छात्राओं से कहा कि वे 85 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल कर अपने जूनियर छात्र-छात्राओं के लिए प्रेरणादायक बनें।

कलेक्टर सिंह ने विद्यालय परिसर में स्थित मैजिक ग्राफ, पुस्तकालय तथा साइन्स पार्क का भी अवलोकन किया और आवश्यक निर्देश दिए।

इस दौरान सहायक आयुक्त आदिम जाति कल्याण विभाग प्रशांत आर्या, लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन यंत्री आरजी शाक्य, प्राचार्य आयशा कुरैशी, सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

280
14921 views

Comment