logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

बिजली से जुड़ी शिकायतों का तुरंत होगा समाधान, जारी किया व्हाट्सएप नंबर

बिजली समस्याओं को लेकर उपभोक्ताओं को अब परेशान नहीं होना पड़ेगा। बिजली निगम ने इसे लेकर एक व्हाट्सएप नंबर 09193301659 जारी किया है।

बिजली समस्याओं को लेकर उपभोक्ताओं को अब परेशान नहीं होना पड़ेगा। बिजली निगम ने इसे लेकर एक व्हाट्सएप नंबर 09193301659 जारी किया है। उपभोक्ता इस नंबर मैसेज कर और कॉल करके अपनी शिकायत दर्ज करा सकेंगे। इतना ही नहीं शिकायत दर्ज होने के बाद इसका समाधान भी जल्द से जल्द कराया जाएगा।

विद्युत निगम के मुख्य अभियंता हरीश बंसल ने बताया कि इससे जुड़े दस्तावेज भी भेजे जा सकते हैं। इस नंबर पर आने वाली शिकायतों की रोजाना समीक्षा भी की जाएगी, ताकि समस्याओं का त्वरित समाधान हो सके। साथ ही उपभोक्ताओं को कॉल करके फीडबैक भी लिया जाएगा। इसके अलावा लैंडलाइन नंबर 0120-2970431 पर शिकायत करने की सुविधा है। कई बार यह नंबर व्यस्त होने या किसी अन्य कारण से उपभोक्ता शिकायत दर्ज नहीं करा पाते थे।

134
7145 views

Comment