logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

भाजपा की बैठक में पार्टी संगठन को मजबूत बनाने पर विचार

जमशेदपुर (झारखंड)। भारतीय जनता पार्टी सोनारी मंडल के मंत्री हीरा लाल रजक ने मारार पाड़ा बस्ती में पार्टी संगठन की एक बैठक आयोजित की, जिसमें क्षेत्र में पार्टी संगठन को मजबूत बनाने पर विचार विमर्श किया गया। इस अवसर पर निर्णय लिया गया कि प्रत्येक बूथ में पार्टी संगठन की बैठक होगी तथा भाजपा की नीतियों से जन जन को अवगत कराया जाएगा।

 बैठक भाजपा सोनारी मंडल के अध्यक्ष प्रशांत पोद्दार की अध्यक्षता में हुई। इसमें पूर्व मंडल अध्यक्ष विरेन्द्र प्रताप सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष गोपाल लहरी, जिला कार्यसमिति सदस्य सुनील सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता  माहवीर सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष  खेलावन वर्मा, महामंत्री नारायण प्रसाद, महामंत्री किशोर साहू, उपाध्यक्ष संजय रजक, सुकुमार गोराई, सतेंद्र सिंह यादव, मंत्री शंकर सिंह, राहुल तिवारी, नरेश प्रसाद, हीरा लाल रजक, कोषाध्यक्ष विकास कुमार साहू,सह कोषाध्यक्ष लक्ष्मी देवी, मीडिया प्रभारी अनिर्वाण राय, रिंकू प्रसाद, आई टी सेल मनीष कुमार साहू, गनेश, सोशल मीडिया प्रभारी दीपक नाग, प्रिंस यादव, कार्यालय प्रभारी, भरत भूषन सिंह, सुशील हेसा, ललित नारायण साहू, युवा नेता भाई सुबोध कर्मकार, राहुल सिंह, महिला नेत्री सरस्वती देवी, ख़ुशबू सिंह,सीता लोधी, राजकुमार प्रसाद, विमल शर्मा एवं भारतीय जनता पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता सह बस्तीवासी बैठक में शामिल थे।

285
14862 views

Comment