logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

बलोदाबाजार आगजनी कांड

आगजनी मामले में विधायक देवेंद्र यादव को नोटिस जारी
छत्तीसगढ़ बलोदा बाजार जिला मुख्यालय में 10 जुलाई को कलेक्ट्रेट तथा पुलिस अधीक्षक कार्यालय में हुई आगजनी के मामले में एक के बाद एक कांग्रेस का कनेक्शन सामने आने के बाद राजनीतिक सरगर्मियां तेज होने लगी है |मामले में पुलिस ने भिलाई विधायक देवेंद्र यादव को नोटिस भेजा है |पुलिस सूत्रों की माने तो घटना के दिन देवेंद्र यादव को दशहरा मैदान में आयोजित कार्यक्रम में देखा गया था जिसके वीडियो पुलिस के पास है|इसी तरह कुछ अन्य सबूत के साथ पुलिस ने सोमवार को पूछताछ हेतु देवेंद्र यादव को नोटिस भेजा है|बलौदा बाजार सिटी कोतवाली टीआई अजय झा ने नोटिस की पुष्टि करते हुए बताया कि भिलाई विधायक देवेंद्र यादव को सोमवार को नोटिस भेजा गया है तथा 10 जुलाई को हुई आगजनी के मामले में पूछताछ के लिए बुलाया है|

245
4164 views

Comment