logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

केंद्रीय चुनाव आयोग की टीम पहुंची रांची, झारखंड विधानसभा चुनाव पर करेगी मंथन

रांची 10 जुलाई : केंद्रीय निर्वाचन आयोग के वरीय उप निर्वाचन आयुक्त धर्मेंद्र शर्मा, वरीय उप निर्वाचन आयुक्त नितेश कुमार व्यास और प्रधान सचिव अरविंद आनंद बुधवार शाम रांची पहुंचे। बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार, एसपीएनओ अमोल वी. होमकर, अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी नेहा अरोड़ा के साथ रांची जिला के वरीय पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया।
आयोग की टीम गुरुवार को पतरातू पर्यटन विहार स्थित सभागार में झारखंड में मतदाता सूची के द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम-2024 के तहत चल रहे कार्यों को लेकर सभी जिला निर्वाचन पदाधिकारियों के साथ समीक्षा करेगी।

18
1361 views

Comment