एबीवीपी की नवीन नगर कार्यकारिणी घोषित राहुल शर्मा नगर–मंत्री ने पौधे लगाएं वृक्ष बचाएं का अभियान रखा।
संवाददाता रितीक शर्मा गोलाकाबास(अलवर) 7878481683गोलाकाबास/राजगढ. छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने राजगढ़ नगर की नवीन कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। राजगढ नगरमंत्री राहुल शर्मा को बनाया गया वहीं नगर सहमंत्री विक्की शर्मा होंगे और नगर सहमंत्री पूजा यादव और नगर कार्यालयमंत्री प्रिया सैनी होंगी और नगर SFD सयोजक हेमन्त कुमार सैनी होगे।राजगढ पीजी कॉलेज में आयोजित एक कार्यक्रम में अखिल भारतीय विद्यार्थी संगठन के नगरमंत्री राहुल शर्मा की मौजूदगी में नवीन कार्यकारिणी की घोषणा की गई। आखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद राजगढ़ ने यह ठाना है घर-घर पेड़ लगाना है कि मुहिम को इस साल भी बढ़ाते हुए महाविद्यालय में जीवन उपयोगी पौधों का फ्री वितरण किया और लोगों को पेड़ पौधे लगाने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर इकाई सदस्य पुष्पेंद्र ने कहा कि जितने ज्यादा हमारी धरती पर पेड़ होंगे उतनी ही ज्यादा वर्षा होगी और पृथ्वी का तापमान भी नियंत्रित रहेगा। पेड़ों की अंधाधुंध कटाई के कारण हमारे वातावरण का संतुलन बिगड़ गया है। जिसके कारण ग्लोबल वॉर्मिंग बढ़ गई है और तापमान 50 डिग्री को छूने लगा है। इस मौके पर पुष्पेंद्र वैष्णव, विक्की पंडित, भोलू, पूजा यादव, हेमंत सैनी , नवीन रेवड़ियां आदि अनेक विधार्थी मौजूद रहें।