logo

धाता एवं खखरेरू कस्बे को मिला नगर पंचायत का दर्जा

खागा (फतेहपुर, उप्र)। बढ़ती आबादी एवं विकास के मामले में बड़े कस्बों की बराबरी करते हुए धाता एवं खखरेरू को उचित प्रमोशन मिला। खागा तहसील के अंतर्गत आ रहे धाता एवं खखरेरू कस्बे को नगर पंचायत का दर्जा दे दिया गया है। हाल ही में खागा नगर पंचायत को नगर पालिका बनाया गया। 

 क्षेत्रीय विधायिका कृष्णा पासवान के लगतार अथक प्रयासों का ही परिणाम है कि आज उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा निर्धारित समय मे ही खागा नगर पंचायत को नगर पालिकाए धाता एवं खखरेरू क़स्बों को नगर पंचायत घोषित किया गया। 

इस शुभ समाचार पर बुन्देलखण्ड राष्ट्र समिति के केंद्रीय अध्यक्ष  प्रवीण पान्डेय ने खागा विधायिका कृष्णा पासवान का धन्यवाद ज्ञापित किया। साथ ही केंद्रीय प्रवक्ता देवब्रत त्रिपाठी ने कहा कि बुन्देलखण्ड राष्ट्र समिति की पूरी टीम धाता एवं खखरेरू को नगर पंचायत बनाये जाने का स्वागत करती है। धन्यवाद ज्ञापित करने के लिए बीआरएस के खखरेरू नगर अध्यक्ष कोमल मोदनवाल और धाता नगर अध्यक्ष उत्कर्ष जायसवाल एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

161
14818 views