logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

सड़क दुर्घटना में बाइक सवार की मौत

चोपन (सोनभद्र, उप्र)। वाराणसी शक्तिनगर मार्ग पर आज सुबह लगभग आठ बजे सोनपुल पर डाला से राबर्टसागंज की तरफ जा रहे एक बाइक सवार को अज्ञात वाहन ने अपनी चपेट में ले लिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। 

प्राप्त जानकारी के मुताबिक रामजी सिंह पुत्र हरिचरण उम्र लगभग 22 वर्ष निवासी बिरधी राबर्ट्सगंज शनिवार की सुबह राबर्ट्सगंज की तरफ जा रहा था। जैसे ही वह सोनपुल पर पहुंचा कि किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।

297
15041 views

Comment