logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

जिले की शैक्षणिक संस्थाओं में किया जा रहा पौधारोपण छात्र- छात्राओं ने लिया पौधों की सुरक्षा का संकल्प

नरसिंहपुर। जिले के सभी शासकीय अशासकीय विद्यालयों में एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले के निर्देशन एवं जिला शिक्षा अधिकारी श्री अनिल व्यौहार के मार्गदर्शन में पौधों की सुरक्षा के संकल्प के साथ वृहद स्तर पर छायादार, फलदार एवं औषधीय पौधों का रोपण कर वायुदूत एप पर पंजीयन किया जा रहा है।

"एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के अंतर्गत जिला शिक्षा केन्द्र में पौधारोपण किया गया। इसी तरह जिले के अन्य स्कूलों में भी पौधारोपण किया गया। जिसमें शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तेंदूखेड़ा में सत्र न्यायाधीश श्री अरविंद मीणा जी द्वारा शाला परिसर में आंवला एवं अमरूद का पौधारोपण कर छात्र- छात्राओं को पर्यावरण में पौधों का महत्व बताते हुए पौधे लगाने के साथ- साथ पौधों को संरक्षित रखने की बात कही। उक्त अवसर पर प्राचार्य रजनीश जैन, शिक्षक एवं छात्राओं द्वारा 20 पौधें रोपित किये गये। शासकीय हाईस्कूल सहावन में प्राचार्य डॉ. सुशील शर्मा, स्टाफ एवं छात्र- छात्राओं द्वारा, शासकीय हाईस्कूल पचामा में प्राचार्य राजेश गुप्ता एवं छात्र- छात्राओं द्वारा, शासकीय हाईस्कूल वेदू में, शासकीय हाईस्कूल नयाखेड़ा में प्राचार्य श्रीमती विनीता पाण्डे स्टाफ एवं छात्र- छात्राओं के द्वारा शाला परिसर में पौधारोपण किया गया। विकासखण्ड चावरपाठा के एकीकृत हाईस्कूल छीतापार में, विकासखण्ड चीचली के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रायपुर में "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के अंतर्गत तीन दिवसीय कार्यक्रम में 501 पौधों का रोपण किया गया और शासकीय हाईस्कूल नयागांव में प्राचार्य श्रीमती प्रीति नेमा एवं शिक्षक- शिक्षिकाओं और विद्यार्थियों द्वारा शाला परिसर में सुरक्षित चार दीवारी में 100 पौधों का पौधारोपण किया गया।

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कठौतिया में प्राचार्य श्री महेश कतिया द्वारा छात्र- छात्राओं को पर्यावरण में पौधों के महत्व को बताते हुए पौधों के सुरक्षा का संकल्प लिया। शासकीय कन्या एवं बालक उच्चतर माध्यमिक आमगांव बड़ा, एकीकृत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय उमरिया (श्रीनगर), एकीकृत शासकीय हाईस्कूल रीछई, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिंहपुर बड़ा, शासकीय हाईस्कूल रमखिरिया, हाईस्कूल बैरागढ़, हाईस्कूल कुंडा छोटा, हाईस्कूल हीरापुर (चावरपाठा), शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गोरखुपर में प्राचार्य पंचम सिंह झारिया एवं शाला प्रबंधन समिति के सदस्यों द्वारा पौधारोपण किया गया। शासकीय हाईस्कूल कमोद, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सालीचौका, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बम्हौरी, पीएमश्री शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खमरिया झांसीघाट में गांव के सरपंच श्री हरिशंकर ठाकुर, उपसरपंच चौधरी राजेश पटेल, एवं ग्राम के गणमान्य नागरिकों, शाला के छात्र- छात्राओं द्वारा आंवला, अशोक, नीम, नीबु, अमरूद, खिरनी, जामुन, मुनगा, आम आदि 82 पौधों का वृहद पौधारोपण किया गया। रानी अवंती बाई लोधी कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गोटेगांव में एकीकृत विद्यालय अमाड़ा, शासकीय सर्वोदय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सूरवारी में पौधारोपण किया गया। जिले के सभी शैक्षणिक संस्थाओं में एक पेड़ माँ के नाम अभियान के अंतर्गत पीपल, बेलपत्र, गुलतर्रा, आंवला, अशोक आदि पौधों का दैनिक जीवन में महत्व को समझाते हुए विद्यालय में छात्र-छात्राओं द्वारा पौधारोपण किया गया एवं वायुदूत एप पर अपलोड किया गया।

145
13597 views

Comment