logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

मार्धेरिटा क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित इलाकों और राहत शिविरों का केंद्रीय मंत्री ने लिया जायजा

डिगबोई असम
निज संवाददाता

डिगबोईः केंद्रीय राज्य मंत्री पवित्र मार्धेरिटा ने आज मार्घेरिटा क्षेत्र के बाढ़
प्रभावित इलाकों और राहत शिविरों का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा
लिया। मार्धेरिटा समष्टि के विधायक भास्कर शर्मा और महकमा प्रशासन के शीर्ष अधिकारियों को साथ लेकर केंद्रीय मंत्री ने बाढ़ प्रभावित व्यक्तियों के लिए आवश्यक राहत सामग्रियों के वितरण और बुनियादी सुविधाओं की
उपलब्धता का बारीकी से मूल्यांकन किया। उनका दौरा माकुम किला क्षेत्र और मार्धेरिटा टाउन में राहत शिविरों के निरीक्षण के साथ शुरू हुआ, जहां उन्होंने मुक्त राहत, पानी की बोतलें, मोमबत्तियां और मच्छर भगाने वाली अगरबत्ती जैसी महत्वपूर्ण आपूर्ति के वितरण की प्रक्रिया की बारीकी से निगरानी की और इन शिविरों में आश्रय लिए लोगों की तत्काल जरूरत को पूरा करने के लिए राहत प्रयासों की पर्याप्तता और दक्षता सुनिश्चित
करने पर जोर दिया। उल्लेखनीय की 24 घंटे से मार्घेरिटा, तिनसुकिया और लिडू के अग्निशमन और आपातकालीन सेवा दस्तों के नेतृत्व में बाढ़ प्रभावित इलाकों में बचाव अभियान सक्रिय रूप से चल रहा है। इस बचाव दस्ते ने अपने निरन्तर प्रयासों के चलते अब तक बाढ़ में फंसे
सैकड़ों लोगों को निकालकर उनके प्राण बचाए हैं। इसके अलावा मार्धेरिटा के पशु चिकित्सा विभाग ने स्थानीय अधिकारियों और गांव के नेताओं के साथ समन्वय रखते हुए पशु चारा वितरित किया, जिससे संकट के दौरान पशुधन का कल्याण सुनिश्चित किया जा सके। राहत कार्य को और आगे बढ़ाते हुए कई राहत शिविर में स्वास्थ्य विभाग के साथ समन्वय में रणनीतिक रूप से स्वास्थ्य शिविर भी स्थापित किए गए। इन शिविरों ने बाढ़ पीड़ितों को आवश्यक चिकित्सा सहायता प्रदान की। उल्लेखनीय है कि मार्धेरिटा क्षेत्र में अब भी 30 राहत शिविर सक्रिय हैं, जहां हजारों की संख्या में लोग अपना जीवन व्यतीत कर रहे हैं।

148
823 views

Comment