logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

डा.प्रसाद मुखर्जी ने सत्ता के मोह को त्यागकर अपने सिद्धांतों व देश सेवा के लिए अपने प्राण न्यौछावर कर दिए थे - किशनलाल

डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने सत्ता के मोह को त्यागकर अपने सिद्धांतों व देश सेवा के लिए अपने प्राण न्यौछावर कर दिए थे - किशनलाल

भाजपा वार्ड नं. 42 ने डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जन्मदिवस बड़ी श्रद्धा से मनाया

भारतीय जनता पार्टी वार्ड नं. 42 में भारत माता के महान सपूत डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जन्मदिवस बड़ी श्रद्धा पूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर भारी संख्या में कार्यकर्ताओं ने डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए संकल्प लिया कि डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी केपद चिन्हों पर चलकर पंजाब को नशामुक्त, भ्रष्टाचार मुक्त बनाने के लिए कार्य करेंगे।
इस अवसर पर पंजाब भाजपा कला संसकृति के पूर्व अध्यक्ष किशनलाल शर्मा ने बताया कि डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जन्म 1 जुलाई 1901 को श्री आशुतोष मुखर्जी एवं योगमाया देवी के घर जन्म लिया। और कहा कि डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने सत्ता के मोह को त्याग कर अपने सिद्धांतों व देश सेवा के लिए अपने प्राण न्यौछावर कर दिए थे। और कहा कि डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने अपने जीवन का क्षण क्षण और कण कण भारत माता की सेवा के लिए समर्पित किया था। उन्होंने कहा जनसंघ का जो पौधा उन्होंने 1951 लगाया था आज वट वृक्ष बन गया है और पूरा भारत इसका सुख भोग रहा है।
इस अवसर पर भाजपा नेता डा. विनित शर्मा ने कहा कि डा. मुखर्जी जनसंघ के अध्यक्ष थे वह सत्याग्रह करते हुए बिना अनुमति लिए जम्मू-कश्मीर गए। इस पर शेख अब्दुल्ला ने उन्हें ग्रिफतार कर लिया। 20 जून को उनकी तबीयत खराब होने पर उन्हें कुछ ऐसी दवाईयाँ दी गई जिससे उनका स्वास्थय और बिगड़ गया। 22 जून को उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया। रात 2.30 बजे रहस्यमई परिस्थिति में उनका देहांत हुआ।
इस अवसर पर राजकुमार सूरी ने कहा कि डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने कहा डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को सच्ची श्रद्धांजलि यही है कि हर भाजपा का कार्यकर्ता निस्वार्थ सेवा करके समाजिक बुराईयों के खिलाफ लड़े।
इस अवसर पर अजमेर सिंह बादल •िाला भाजपा एसी मोर्चा के प्रधान, अश्वनी अटवाल •िाला सचिव भाजपा, ज्योति टंडन, मनजीत सिंह टीटू, धीरज पाठक, सुशील कुमार हैप्पी, दविंदर गौला, राजकुमार सूरी, सुरिन्द्र कुमार मिंटू, दीपक अरोड़ा, सुनील कुमार, रवि गिल्ल आदि भारी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर श्रद्धासुमन भेंट करते हुए किशनलाल शर्मा, अश्वनी अटवाल, अजमेर सिंह बादल, राजकुमार सूरी, डा. विनित शर्मा, मनजीत सिंह टीटू, दविंदर गौला व अन्य।

130
15612 views

Comment