logo

अभिषेक शुक्ला हिन्दू युवावाहिनी के प्रदेश कोषाध्यक्ष मनोनीत

बड़ागांव (वाराणसी, उप्र)। समाज मे पिछड़ों, शोषित वर्ग, नशा मुक्त भारत के लिए संकल्पित हिंदू युवा वाहिनी में सँगठन के विस्तार करते हुए संगठन के अध्यक्ष अनुभव शुक्ला ने प्रदेश कोषाध्यक्ष पद पर युवा ऊर्जावान अभिषेक शुक्ला(आशू) को जिम्मेदारी सौंपी है।

प्रदेश कोषाध्यक्ष  बनाये जाने पर  वाराणसी में हिंदू युवा वाहिनी भारत के पदाधिकारियों में हर्ष का माहौल है। अभिषेक शुक्ला ने कहा जो पद संगठन ने दिया है उसकी जिम्मेदारी निभाते हुए संगठन को आगे ले जाने का काम करूंगा। इस मौके पर संगठन के जिला अध्यक्ष आशीष कुमार मिश्रा (सोनू) ने कहा कि असहाय जनों की हर सम्भव मदद की जायेगी। संगठन के सभी पदाधिकारियों ने प्रदेश कोषाध्यक्ष बनाये जाने पर बधाई और शुभकामनाएं दीं।

इस मौके पर आशीष मिश्रा,प्रीतेश त्रिपाठी, उपेन्द्र मिश्रा, विजय प्रकाश पाठक, सन्तोष दुबे, धनेश विश्वकर्मा, हिमांशु पाण्डेय,  देवेंद्र पाण्डेय, पंकज चौबे,आनन्द पाण्डेय,विशाल दीक्षित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

144
14670 views