logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

पंचायतें ग्रामीणों से जल कर वसूलेंगी

लखनऊ/कानपुर- जल जीवन मिशन ग्रामीण के तहत उत्तर प्रदेश के गांवों में हर घर नल से जल योजना के तहत दिए जा रहे पानी के कनेक्शन पर वॉटर टैक्स ग्राम पंचायतें ग्रामीणों से वसूलेंगी। ग्राम पंचायतों से अनुबंध करवाए जा रहे हैं। अनुबंध के मुताबिक, गांव में उक्त योजना के तहत टंकी बनाई गई। पानी की टंकी की देखभाल और और उसके पम्प के संचालन के लिए आपरेटर ग्राम पंचायतें तैनात करेंगी, आपरेटर का मानदेय,
पंप के संचालन, उसके बिजली के बिल और पानी के कनेक्शनों की पाइप लाइन, पानी की टंकी आदि के रखरखाव का सारा खर्च ग्राम पंचायतें वसूले जाने वाले वाटर टैक्स से ही वहन करेंगी। प्रदेश में इस योजना के तहत कुल 43000 पानी की टंकिया बननी हैं और अभी तक 187 टंकिया हैण्डओवर हो गई हैं। उधर, जल जीवन मिशन ग्रामीण की वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार प्रदेश के गांवों में हर घर नल से जल योजना के तहत एक करोड़ 60 लाख कनेक्शन दिये जा चुके हैं। कई जिलों में अभी भी कार्य अधूरा है।

18
5594 views

Comment