logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

बसपा एवं भाजपा से नाता तोड़कर कई कार्यकर्ता सपा में शामिल

कन्नौज (उत्तर प्रदेश)। छिबरामऊ तहसील क्षेत्र में बसपा एवं भाजपा से नाता तोड़कर कई कार्यकर्ताओं ने लोहिया वाहिनी अध्यक्ष योगेंद्र यादव के नेतृत्व में सपा की सदस्यता ग्रहण की।  यह सब कार्यक्रम और योजनाएं लोहिया वाहिनी अध्यक्ष योगेंद्र यादव के सौजन्य से संपन्न हुआ। योगेंद्र की मेहनत और जनता के प्रति उनके लगाव को देखते हुए लोग काफी प्रसन्न नजर आए। 

कार्यकर्ताओं का कहना था कि लोहिया वाहिनी अध्यक्ष योगेंद्र  हमें समाजवादी पार्टी की नीतियों से अवगत करवाया एवं हमारे लिए उन्होंने हमेशा संघर्ष किया, जिससे हम आज उन्ही की अध्यक्षता में समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं।

उनका कहना था कि वर्तमान सरकार ने सिर्फ जनता को गुमराह करने और लोगों का भरोसा तोड़ने का कार्य किया है फिर चाहे वो गन्ना किसानों की समस्या को ले कर हो या वर्तमान में लागू किसानों पर काला कानून हो, इन सब नीतियों से जनता समझ चुकी है कि समाजवादी सरकार ही है जो जनता की आशा पर हमेशा से खरी उतरी है। हम आजीवन अब समाजवादी पार्टी और राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देशानुसार कार्य करेंगे और उन पर हमारा पूर्ण भरोसा है। 

इस अवसर पर लोहिया वाहिनी अध्यक्ष योगेंद्र यादव ने कहा कि जनता अब सच और झूठ को पहचान चुकी है। वह अब वादों की खोखली सरकार नहीं, बल्कि जनता के दु:ख दर्द को समझने वाली सरकार चाहती है, जो सिर्फ समाजवादी पार्टी ही दे सकती है। सभी नए सदस्यों को समाजवादी लाल अंग वस्त्र पहना एवं सदस्यता पर्ची देकर उनका स्वागत किया गया।

समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने वाले सदस्यों में धर्मेंद्र,राजीव कुमार, श्यामू राठौर, गौरव दीक्षित, मोनू भदौरिया, रामनरेश, शाहरुख, राम मोती दीक्षित, वाहिद, ओछे लाल, नंद किशोर, दीपू, उदित गुप्ता, विजय यादव, छोटे भदौरिया, भूरे यादव,अक्षय, अनुज राम, फकीरे लाल, रोहित, स्वदेश, राजीव कुमार सक्सेना एडवोकेट आदि शामिल हैं।

285
33821 views

Comment