logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

हाथरस सत्संग मैं मची भगदड़ - सैकड़ों की मौत



आगरा (आ, रि)- हाथरस के सिकंदरा राउ के रतीभान पुर में बहुत बड़ी घटना हो गई है।
सत्संग पंडाल में भगदड़ से अब तक 27 की मौत हो चुकी है। खबर है कि अब तक 134 मौत हो चुकी है हाथरस में 107 व एटा में अब तक 27 लाश गिनी जा चुकी हैं l वालों में 25 महिलाएं और 2 बच्चे हैं। राहत कार्यों मैं लगे लोगों का कहना है कि अभी मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। काफी संख्या में महिलाएं, बुजुर्ग और बच्चे घायल हैं। जिनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

संत भोले बाबा का प्रवचन सुनने के लिए हाथरस एटा बॉर्डर के पास स्थित रतीभान पुर में बहुत बड़ी संख्या में लोग जमा थे।

पंडाल में भयानक उमस और गर्मी के कारण भगदड़ जैसी स्थिति बन गई।

घटनास्थल पर पुलिस प्रशासन और एंबुलेंस पहुंचने में काफी विलंब हुआ।

स्थानीय लोगों ने आसपास के अस्पताल और एटा के हॉस्पिटल्स में घायलों को भेजा है।

CMO एटा ने 25 महिलाएं और 2 बच्चों की कुचलकर मौत से पुष्टि कर दी है।

लखनऊ में किसी बड़े जिम्मेदार अधिकारी ने अभी कोई अपडेट साझा नहीं किए हैं।

वहां मौजूद लोगो का कहना है कि मरने वालों की संख्या ज्यादा है जिन्हें घायल हालत में आसपास के जिलों में अलग अलग भेजा गया था।

सिर्फ एटा के सरकारी अस्पताल में 27 लाशें पहुंच चुकी हैं। जिसमें 25 महिलाएं और 2 बच्चे हैं।।।।

165
1267 views

Comment