logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

बेगूसराय, सकरबासा पंचायत में बिजली विभाग की लापरवाही से एक भैंस की करेंट लगने से हुई मौत।

चेरिया बरियारपुर थाना क्षेत्र सकरबासा पंचायत वार्ड दो निवासी मिथलेश यादव प्रतिदिन के तरह भैंस को चरा कराने जाते थे। वहीं घर से भैंस आज खोलकर चरा कराने जा रहे थे तभी भैंस बिजली के खंभे में लगे सपोर्ट तार में सटा जैसे भैंस तार में सटा भैंस काफी तेजी से छटपटाने लगी। बचाने के लिए भैंस वाले मिथलेश यादव अपने हाथ में लिए लाठी डंडे से काफी छुराने का कोशिश किया लेकिन नहीं छुटा। आसपास के लोगों ने देखा मौके पर पहुंचे लोगों ने भी कोशिश किया लेकिन वर्षा में अर्थिंग के कारण करेंट तेजी प्रवाह ने भैंस को जान ले लिया। बिजली की चपेट में आने से भैंस की मौत हो गई। वहीं लोगों ने काफी आक्रोश बिजली विभाग पर हुआ। पिछले हफ्ते से खंभे के तार में करेंट का शिकायत क्षेत्रीय मिस्त्री को दिया गया लेकिन लापरवाही बिजली विभाग की ससमय पर ठीक नहीं किया गया जिसमें एक बड़ा घटना घटित हुई है।आपको बता दें कि खंभे के आसपास घर भी है यहां बच्चे भी खेलकूद करते हैं कहीं खेलने के दौरान बच्चे गलती से सटे सकता है। वहीं पीड़ित परिवार भैंस की करेंट लगने पर बिजली विभाग से मुआवजा की मांग की है। पीड़ित परिवार का कहना है कि हमारे भैंस अच्छी नस्ल की थी हमने एक लाख रुपए में इसे खरीद कर लाया था। हमें उचित मुआवजा दिया जाए। लगातार सकरबासा पंचायत में बिजली विभाग की लापरवाही दिखाई दे रही है। दो महीने पहले गेहूं के खेत में आग लगी की घटनाएं हुई थी।
ससमय पर तार की जांच किया जाना चाहिए
सभी ट्रांसफर फेज के स्थिति चेक होना चाहिए।

चेरिया बरियारपुर से अरुण साह की रिपोर्ट
9955835320

169
24791 views

Comment