logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

जागरूक नागरिक एसोसिएशन के बुजुर्ग सदस्यों संग बच्चों ने भी किया पौधारोपण

दिनाँक 01 जुलाई 24 को प्राथमिक विद्यालय नेहरू बाल विहार, khadauli, नगर क्षेत्र, मेरठ के प्रांगण में जागरूक नागरिक एसोसिएशन के सदस्यों और सेवानिवृत्त बुजुर्गों द्वारा स्कूल के अध्यापकों और छात्रों के साथ मिलकर पौधारोपण किया जिसमें पीपल, बरगद, नीम, जामुन, गुलमोहर, पकडी और अशोक के पौधे रोपे गए I
प्रकृति और पर्यावरण को संरक्षित और साफ सुथरा रखने के लिए भी जागरूक किया गया I कार्यक्रम में कैप्टन चंद्रपाल सिंह यादव (सेवानिवृत) कार्यक्रम संयोजक, शिवराज सिंह, डी एस पी (सेवानिवृत), कैप्टन डी पी सिंह, सूबेदार रामपाल सिंह, श्री रामपाल सिंह,अध्यापक (सेवानिवृत्त), श्रीं चरण सिंह स्वामी, संसार सिंह, स्कूल के हेड मास्टर साहब, अध्यापक गन और विद्यार्थियों का सहयोग रहा I

143
6543 views

Comment