logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

हरिद्वार बहादराबाद में नाबालिग के साथ गैंगरेप के बाद हत्या

हरिद्वार बहादराबाद में नाबालिग के साथ गैंगरेप के बाद हत्या के मामले में महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला के नेतृत्व में शुक्रवार को महिलाओं ने एसएसपी कार्यालय का घेराव किया।

इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष ने एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार सिंह को ज्ञापन भी दिया। महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश में महिलाओं, बच्चियों के साथ बलात्कार, हत्याओं की घटनाएं बढ़ रही हैं। जिसके कारण देवभूमि कलंकित हो रही है। अपराधियों में कानून का डर नहीं है। घटनाओं में बीजेपी नेताओं का नाम आ रहा है। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा देने वाली पार्टी के नेता बेटियों के साथ अन्याय कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि बीजेपी शासन में महिलाओं के प्रति अपराध बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा राज में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं।

उन्होंने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा के लिए सड़क से सदन तक संघर्ष किया जाएगा। पुलिस द्वारा आरोपियों को पकड़ा जाता है, लेकिन उन्हें सजा नहीं होती। अंकिता भंडारी को अभी तक न्याय नहीं मिला। पूरे प्रदेश में अराजकता का माहौल है। बीजेपी शासित किसी भी प्रदेश में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। इस अवसर पर उपाध्यक्ष नजमा खान, उदय जैन, महासचिव शशि झा, पूनम सिंह, सुशीला बेलवाल, रेखा ढींगरा, नलिनी दीक्षित, अंशुल त्यागी, गार्गी राय, इमराना परवीन, आशा कोरी, रोशनी कालिया, रचना शर्मा, रश्मि देवरानी, सरोजनी देवी, अनिता बिष्ट, वसुंधरा नैनवाल, नूरजहां, हीरा देवी, शांति देवी, बाला आदि मौजूद रहे।

148
5246 views

Comment