logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

खुली बैठक में आए जिम्मेदार अधिकारी फोटो खींच हुए फरार

कसया ब्लाक के ग्राम सभा नौगावां के डा0 सलमान अंसारी ने गांव कि समस्याओं को देखते हुए आई ०जी०आर०एस० के माध्यम से ग्राम सभा मे खुली बैठक की मांग किया था ताकी गांव के लोगों कि समस्याओं का मौके पर निस्तारण हो जाए लेकिन पता नही कब प्रधान एवं सचिव व तीन पंचायत सदस्य व अन्य कुल 12 लोग गांव की खुली बैठकर बैठक की फोटो खींच फरार हो गए

जब लोग पंचायत भवन पर पहुंचे तो वहां कोई जिम्मेदार नहीं था की लोग अपनी समस्या किसी से कहे।

मांग कर्ता डा सलमान अंसारी का कहना है कि मुझे तारीख अवगत कराया गया था समय नही जब मै 10:30 बजे ग्राम पंचायत सचिव से फोन पर बात किया तो बताया गया कि बैठक खत्म हो गया है ।

स्वाल उठता है कि खुली बैठक इतना जल्दी खतम कैसे हो गया और गाव के पंचायत सदस्यों के साथ साथ ग्रामवासियों को बैठक की सूचना क्यो नही दिया गया।
इन ग्राम पंचायत सदस्यो डा सलमान अंसारी, संजीव गुप्ता, योगेन्द्र गोंड, खुर्शेद अंसारी आदि का कहना है कि उक्त मामले के सम्बन्ध में उच्च अधिकारियों को अवगत कराया जाएगा।

168
15667 views

Comment