logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

वडगावपान का सम्पर्क मार्ग दयनीय, हालत जर्जर

संगमनेर (अहमदनगर, महाराष्ट्र)। संगमनेर तालुका से लगभग सात किलोमीटर की दूरी पर बसे गांव वडगावपान का सम्पर्क मार्ग बीते आठ वर्ष से जर्जर पड़ा हुआ है। इस समस्या की ओर महाराष्ट्र के महसूल मंत्री बालासाहेब थोरात और मंत्रालय का ध्यान भी आकर्षित कराया गया, परंतु आज तक समस्या का निवारण नहीं हुआ।  

     वडगावपान गांव से कोल्हेवाड़ी जाने वाले रास्ते की हालत नारकीय कारण बहुत से लोगों को अपनी जान हथेली पर लेेकर आना पड़ता है। इस  रास्ते को ठीक कराने के लिए लोग(सावकार बस्ती) अपनी ग्राम पंचायत, तहसील ,विधायक इन सबसे शिकायत करके ,अर्जी देकर आजिज आ गये, परंतु उसके बावजूद इस रस्ते का काम नहीं हुआ है। Gov Of Maharastra  की तरफ सेे आया हुआ फंड कई और कामों में खर्च कर दिया गया, जबकि यह मार्ग ज्यों का त्यों जर्जर पड़ा है।


    वडगावपान गांव पंचायत की आपसी सियासत की वजह से क्षेत्र के निवासी अनेक समस्याओं से जूझ रहे हैं। उनका कोई पुरसाहाल नहीं है, जबकि प्रशासन इस तरफ से पूरी तरह से आंख मूंदे है।

167
14747 views

Comment