logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

ललितपुर ब्राह्मण मंडल कमंडल और ब्राह्मण महिला संघठन आखिर क्यों चुप है .??

ललितपुर ब्राह्मण मंडल कमंडल और ब्राह्मण महिला संघठन आखिर क्यों चुप है .??
या
क्या जो लोग कहते हैं वह मान लिया जाय कि ब्राह्मण संघठन शादी समारोह में न्योते खाने के लिए और चुनाव के समय हो एक्टिव होता है कथित नेताओ से पैकेज लेने के लिए...????

जनपद के विभिन्न ब्राह्मण संघठन कम से कम पीड़ित ब्राह्मण परिवारों से पूरा मामला समझकर उनके पक्ष में संस्था लेटर पैड पर जिला प्रशासन को ज्ञापन देकर उनके साथ घटित घटनाक्रम की दोनों पहलुओं के बिंदुबार निष्पक्ष जांच की मांग तो कर ही कर सकते हैं...???

#घटनाएं....

1.लगभग 5 पीढ़ी दर पीढ़ी के सेवादार पुजारी पंडित महेश चौबे जी (उम्र करीब 60 वर्ष ) को धनुषधारी मंदिर, तालाबपुरा ललितपुर से सडयंत्र करके कुछ दिन पहले निकाल दिया गया जबकि ब्राह्मण समाज ने एक भी शिकायती पत्र जिला प्रशासन को नहीं सौंपा मामले की निष्पक्ष जांच के लिए।।बेचारे पुजारी पर निर्भर परिजनों का भविष्य गर्त में चला गया। क्योंकि पुजारी से पूजा का अधिकार छीनकर बेरोजगारी के दल दल में धकेल दिया गया ।।।

2. सरस्वती शिशु मंदिर महरोनी में दैनिक वेतन भोगी ब्राह्मण शिक्षकों को बगैर सूचना के निकाल दिया गया और ब्राह्मण महामंडल चुप रहे ..केबल महरौनी और ललितपुर में लोक सभा चुनाव के वक्त एकजुटता दिखाई दी ।। बाकी ब्राह्मणों के शोषण के खिलाफ सब मोन हैं।। जबकि ब्राह्मण शिक्षकों के परिवार की आय ही छीन ली गई।।

3. ललितपुर के मुहल्ला सरदारपूरा निवासी पं.श्रीसंजय पाठक जी की जूगपुरा स्थित क्रयशुदा कृषिभूमि पर हो रहे अवैध कब्जे को लेकर उनके परिवार की महिला और शिक्षित बच्चों द्वारा विरोध किए जाने पर उनके पूरे परिवार के साथ दुर्व्यवहार के साथ मुकदमा दर्ज कराया गया ।। पूरे ब्राह्मणों के परिवारों को अपना कहने वाले ब्राह्मण मंडल ने पीड़ित परिवार के पक्ष में एक ज्ञापन देना भी उचित नहीं समझा जिससे मामले के वास्तविकता पर पहुंचकर प्रत्येक बिंदु ध्यान में रखकर निष्पक्ष जांच हो और पीड़ित परिवार को न्याय मिले...

4. पार्षद पं.मनमोहन चौबे के साथ दुर्व्यवहार किया गया और बाद में मुकदमा भी लगबाया गया क्योंकि वह एक ब्राह्मण जनप्रतिनिधि बनकर भ्रष्टाचारियों के खिलाफ आवाज बुलंद कर रहे हैं ।।जबकि ब्राह्मण समाज सबकुछ देख व समझ रहा लेकिन ईर्ष्या के कारण घरों में पैक हैं ।।

पीड़ित ब्राह्मण परिवारों को विश्वास है उत्तर प्रदेश सरकार और जिला प्रशासन पर...
यूपी के योगीराज में किसी भी निर्दोष ब्राह्मण को प्रताणित नहीं किया जाएगा...और किसी भी स्थिति में दोषी को बख्शा भी नहीं जाएगा... फिर वह किसी भी वर्ग का क्यों न हो..???

[।। हालांकि ललितपुर जिला प्रशासन और पुलिस प्रशाशन की नजर में पूरे मामले है जिसकी निष्पक्ष जांच चल रही है जिस पर सभी पीड़ित ब्राह्मण परिवार को भरोसा है ।। ]

#InfoDeptUP
#UPGovt
#splalitpur
#Dio_Lalitpur
#Lalitpurdm

102
2704 views

Comment