logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

वैष्णव बैरागी स्वामी समाज का कार्यक्रम 30 जून को

भारतवर्षीय वैष्णव बैरागी, स्वामी समाज द्वारा मेरठ में 30 जून को परिचय सम्मेलन एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा । संस्था के राष्ट्रीय संरक्षक चरण सिंह स्वामी के अनुसार इसमें मेरठ मंडल के सभी जिलों से काफी संख्या में लोग पधारेंगे तथा समाज में व्याप्त कुरितियों को मिटाने पर जोर दिया जाएगा। इसी के साथ समाज की प्रतिभाओं को सम्मानित भी किया जाएगा । यह कार्यक्रम रोहटा रोड मेरठ बायपास चौराहा पर शोभापुर पुलिस चौकी के पीछे लोटस होटल में सुबह 10:00 बजे से प्रारंभ होगा।

118
11496 views

Comment