logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट व जानलेवा हमले के मामले में चार अभियुक्तों को किया गिरफ्तार पावटा(कोटपुतली –बहरोड)

प्रागपुरा थाना पुलिस ने विगत 26 जून को पावटा सीएचसी कट पर यातायात पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट व जानलेवा हमले के मामले में चार जनों को गिरफ्तार किया है। इस सम्बंध में यातायात कानि. कृष्ण कुमार ने प्रागपुरा थाने में दर्ज करवाया था कि वह यातायात हैड कानि. छोटेलाल के साथ सीएचसी कट पावटा पर यातायात व्यवस्था कर रहे थे। इतनी ही देर में एक ट्रक नम्बर एच आर 46 एफ 6111 रोंग साईड आ रहा था। जिसका ई-चालान बनाया था, इतनी ही देर में ट्रक चालक ने अपने साथी यूनूस खान व अन्य लोगों को बुलाकर लौहे के पाईप द्वारा दोनों यातायात पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट कर दी। जिसमें हैड कानि. छोटेलाल गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट की वारदात की गंभीरता को देखते हुये एसपी वंदिता राणा ने विशेष पुलिस टीम का गठन किया। जिस पर पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुये चारों अभियुक्त क्रमश: युसुफ (26) पुत्र करिम खान निवासी वार्ड नं. 04 भरत कॉलोनी पावटा, राजेन्द्र (35) पुत्र डूंगाराम यादव निवासी पावटा, विनोद (45) पुत्र रतन लाल खाती निवासी श्रीराम कॉलोनी पावटा, सोनू (25) पुत्र बृजमोहन धानका निवासी ग्राम बडनग़र, प्रागपुरा को गिरफ्तार कर लिया।

137
16391 views

Comment