logo

वि प्र फाउंडेशन के जिलाध्यक्ष बने सुरेंद्र शर्मा,कार्यकर्ताओ ने बड़े उत्साह के साथ किया नवनियुक्त अध्यक्ष का स्वागत

सवाई माधोपुर: विप्र फाउंडेशन के जिलाध्यक्ष बने सुरेंद्र शर्मा,कार्यकर्ताओ ने बड़े उत्साह के साथ किया नवनियुक्त अध्यक्ष का स्वागत
सवाई माधोपुर जिला मुख्यालय पर दिनांक 27 जून 2024 को उन्नत समाज और समर्थ राष्ट्र की भावना को लेकर कार्य करने वाले देश के सबसे बड़े ब्राह्मण संगठन विप्र फाउंडेशन के राष्ट्रीय संयोजक सुशील ओझा के निर्देशानुसार जोनल प्रभारी भुवनेश्वर शर्मा, प्रदेशाध्यक्ष वेदप्रकाश उपाध्याय, प्रदेश संगठन महामंत्री (मुख्यालय) शांतनु पाराशर की अनुशंसा पर प्रदेश संगठन महामंत्री कैलाश तिवाड़ी ने सवाई माधोपुर जिलाध्यक्ष पद पर तीसरी बार सुरेन्द्र शर्मा को नियुक्त किया है | तीसरी बार जिलाध्यक्ष बनने पर सवाई के विप्र कार्यकर्ताओ ने खुशी जाहिर करते हुए नवनियुक्त जिलाध्यक्ष का माला, साफा पहनाकर और भगवान राम की तस्वीर भेट कर अभिनंदन किया | वहीं नवनियुक्त जिलाध्यक्ष को प्रदेश नेतृत्व ने सात दिवस मे अपनी जिला कार्यकारिणी घोषित करने के निर्देश भी दिए है | इस दौरान डॉ मनीष शर्मा, आकाश भारद्वाज, मुरली गौतम, आशा शर्मा, सीमा शर्मा, प्रतिभा गौतम, अजय गौतम, शिव कुमार पारीक,प्रदीप शर्मा, भास्कर पारीक, आशीष गौतम, विश्वास शर्मा, रजत भारद्वाज, गजेंद्र भारद्वाज सहित अन्य विप्र कार्यकर्ता उपस्थित रहे |

119
11167 views