
मोहित खत्री होंगे हरियाणा सीनियर पुरुष रग्बी सेवन के कप्तान...
मोहित खत्री होंगे हरियाणा सीनियर पुरुष रग्बी सेवन के कप्तान...
11वीं राष्ट्रीय सीनियर पुरुष रग्बी सेवन प्रतियोगिता का आयोजन 29 से 30 जून, 2024 को पुणे स्थित श्री शिव छत्रपति खेल परिसर बालवाड़ी में आयोजित किया जा रहा है।
जिसके लिए हरियाणा की 12 सदस्यीय टीम का चयन किया गया है टीम के कप्तान तथा उपकप्तान अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी क्रमशः मोहित खत्री और दीपक पुनिया होंगे।
टीम में विकास खत्री, मोहित खत्री, नीरज, प्रिंस खत्री, साहिल तुषिर, सचिन, अमन खत्री तथा तिलक दूहन सोनीपत से, अनिकेत अंबाला से, दीपक पुनिया हिसार से तथा अजय देसवाल झज्जर जिले से होंगे इसके अलावा सुरेश कुमार सेना से भी हरियाणा टीम का हिस्सा हैं।
संघ के सचिव और रग्बी इंडिया से क्वालिफाइड नरेंद्र मोर टीम मैनेजर होंगे, टीम में कोच पूर्व अंतराष्ट्रीय खिलाड़ी एवं वर्ल्ड रग्बी लेवल 2 अरुण डागर रहेंगे और रग्बी इंडिया फेयर कॉलीफायड अंकेश दयानंद सिन्हा फिजियो रहेंगे।
हरियाणा राज्य रग्बी फुटबॉल संघ की ओर से जारी खिलाड़ियों की लिस्ट में कपिल, दीपक तंवर और अनुज पाल को स्टैंड बाय में रखा गया है। हरियाणा पुरुष रग्बी टीम लगातार कई वर्षों से राष्ट्रीय चैंपियन है और इस बार भी टीम चैंपियनशिप टाइटल डिफेंड करेगी।
संघ के अध्यक्ष श्री मनीष खत्री व अन्य पदाधिकारियों ने टीम को शुभकामनाएं दी।
www.haryanarugby.com