logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

महानगर कांग्रेस कमेटी ने यात्रियों को हो रही समस्या को देखते हुए स्टेशन अधीक्षक को सौंपा मांग पत्र।

काशीपुर-आज महानगर जिला अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी काशीपुर मुशर्रफ हुसैन के नेतृत्व में काशीपुर रेलवे अधीक्षक को एक ज्ञापन प्रेषित किया गया। जिसमें रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की असुविधा को देखते हुए संपर्क क्रांति एक्सप्रेस रानीखेत एक्सप्रेस में जनरल कोच एवं स्लीपर कोच बढ़ाने की मांग तथा रामनगर से देहरादून नई ट्रेन एवं रामनगर से दिल्ली के लिए नई ट्रेन चलाने की मांग को लेकर ज्ञापन दिया गया। AICC सदस्य महासचिव उत्तराखंड माननीय अनुपम शर्मा ने कहा हमारी मांगों को अगर जल्द से जल्द पूरा नहीं किया गया तो धरना प्रदर्शन किया जाएगा।
जिसमें विमल गुड़िया, अरुण चौहान, महेंद्र लोहिया, मंसूर अलीमंसूरी, राजू छीना, राशिद फारुकी, इंदर सिंह शेट्टी, अफसर अली, पार्षद नजमी, शाह आलम, अनीस अंसारी, रईस परवाना, इरशाद चौधरी, सोहेल खान, पार्षद मोहम्मद आरिफ सैफी, आईटी सेल महानगर अध्यक्ष काशीपुर हनीफ गुड्डू, आदि कांग्रेसी कार्यकर्ता मजबूत रहे।

31
10311 views

Comment