logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

सेमीफाइनल में अफगानिस्तान की शर्मनाक हार . दक्षिण अफ्रीका पहली बार टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में.

आज टी-20 वर्ल्ड कप के खेले गये पहले सेमी फाइनल मैच में अफगानिस्तान को दक्षिण अफ्रीका के हाथो एक शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा. दक्षिण अफ्रीका टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंच गया है. उसने सेमीफाइनल में अफगानिस्तान को महज 56 रन पर ढेर कर दिया. अपने गेंदबाजों के इस बेहतरीन प्रदर्शन की बदौलत दक्षिण अफ्रीका वर्ल्ड कप इतिहास का अपना सबसे बेहतरीन प्रदर्शन करने में कामयाब रहा. अफ्रीकी बॉलर्स के बाद बैटर्स ने भी अच्छा प्रदर्शन किया. दक्षिण अफ्रीका ने 8.5 ओवर में एक विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया.
दक्षिण अफ्रीका ने टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में पहली बार जगह बनाई है. इससे पहले वह दो बार टी20 वर्ल्ड कप (2009, 2014) के सेमीफाइनल में जरूर पहुंचा था, लेकिन फाइनल में जगह नहीं बना पाया था. टी20 वर्ल्ड कप 2009 के सेमीफाइनल में पाकिस्तान ने दक्षिण अफ्रीका को हराया था. जबकि 2014 में भारत ने उसे फाइनल से पहले ही बाहर कर दिया था.
दक्षिण अफ्रीका का फाइनल में भारत या इंग्लैंड से मुकाबला हो सकता है. भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप का दूसरा सेमीफाइनल खेला जाना है. यह मुकाबला जॉर्जटाउन गयाना में रात 8 बजे (भारतीय समय) से खेला जाएगा.
दक्षिण अफ्रीका की ओर से सबसे अधिक विकेट तबरेज शम्सी और मार्को यानसेन ने लिए. इन दोनों ने 3-3 विकेट झटके. शम्सी ने तो महज 11 गेंदों फेंकी और उसी में 3 विकेट लिए. मार्को यानसेन ने 16 रन देकर 3 विकेट अपने नाम किए. कैगिसो रबाडा और एनरिक नॉर्किया ने दो-दो विकेट झटके.
किसी भी टीम के लिए 57 रन का लक्ष्य मुश्किल नहीं होना था. दक्षिण अफ्रीका ने भी आसानी से यह लक्ष्य हासिल कर लिया. उसने 8.5 ओवर में एक विकेट खोकर 60 रन बना लिए. जब अफ्रीका ने मैच जीता तब उसकी पारी के 67 गेंदें फेंकी जानी बाकी थीं. रीजा हेंड्रिक्स 29 और एडेन मार्करम 23 रन बनाकर नाबाद रहे. क्विंटन डिकॉक 5 रन बनाकर आउट हुए. अफगानिस्तान के लिए एकमात्र विकेट फजलहुक फारूकी ने लिया.
अफगानिस्तान इस टी-20 वर्ल्ड कप में किये गये अपने एतिहासिक प्रदर्शन को आज के सेमी फाइनल में नहीं दोहरा सका. लेकिन अफगानिस्तान के प्रशंसको को इस बात का संतोष जरुर होगा कि उनकी टीम ने कम से कम सेमी फाइनल तक का सफ़र तय किया.

94
2773 views

Comment