logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

महाराष्ट्र में बीजेपी को झटका...10 साल बाद शरद पवार की अगुवाई वाली NCP में लौटीं सूर्यकांता पाटिल, जानें कौन


महाराष्ट्र में बीजेपी को झटका...10 साल बाद शरद पवार की अगुवाई वाली NCP में लौटीं सूर्यकांता पाटिल, जानें कौन
कभी पत्रकार रहने के बाद राजनीति में आई सूर्यकांता पाटिल ने 10 साल बार राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) में वापसी की है। पाटिल ने 24 जून को त्यागपत्र देकर बीजेपी छोड़ दी थी। ऐसी संभावना जताई जा रही है कि वह विधानसभा चुनावों में उतर सकती है।

अमेज़न पर 16 जून तक मेगा टीवी डेज़- 65% तक की छूट पाएं
डील देखें
अमेज़न पर 16 जून तक मेगा टीवी डेज़- 65% तक की छूट पाएं
अमेज़न पर 18 जून तक मेगा इलेक्ट्रॉनिक दिवस - लैपटॉप, स्मार्टवॉच आदि पर 80% तक की छूट पाएं
डील देखें
अमेज़न वार्डरोब रिफ्रेश सेल- फैशन और सौंदर्य उत्पादों पर 50-70% की छूट
डील देखें
मुंबई: महाराष्ट्र में लोकसभा चुनावों के बाद बीजेपी को बड़ा झटका लगा है। पूर्व राज्य मंत्री और हिंगोली से सांसद रह चुकी सर्यकांता पाटिल ने घर वापसी कर ली है। पाटिल 10 साल के अंतरात के बाद फिर से राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) में लौटी हैं। उन्होंने शरद पवार की अगुवाई वाली एनसीपी में फिर से सदस्यता ग्रहण की है। पाटिल ने 24 जून को बीजेपी से इस्तीफा दे दिया था। सूर्यकांता पाटिल का नांदेड़ क्षेत्र में अच्छा प्रभाव माना जाता है। उनके बीजेपी छोड़ने पर अटकलें लगी थीं कि वह एनसीपी में वापसी कर सकती हैं जो सही साबित हुईं। सूर्यकांता पाटिल के एनसीपी में लौटने पर पार्टी के प्रदेश प्रमुख जयंत पाटिल ने उनका स्वागत किया है। इस मौके पर शरद पवार भी मौजूद रहे।

134
5603 views

Comment