logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

अयोध्या विवाद को बढ़ता देख CM योगी की महंत राजू दास से मुलाकात, 25 मिनट हुई बातचीत

अयोध्या विवाद को बढ़ता देख CM योगी की महंत राजू दास से मुलाकात, 25 मिनट हुई बातचीत
➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖
#लखनऊ।
======= अयोध्या विवाद पर बीजेपी सहित विपक्ष की भी नजर है. सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आनन-फानन में महंत राजू दास को लखनऊ बुलाया है।
महंत राजू दास और सीएम योगी के बीच सीएम आवास में लगभग 25 मिनट बातचीत हुई है. महंत राजू दास ने अयोध्या डीएम नीतीश कुमार के साथ झगड़े पर अपनी बात सीएम के पास रखी है. अयोध्या में तैनात अधिकारियों के व्यवहार और कार्यप्रणाली पर ऐतराज जताते हुए महंत राजू दास ने सीएम योगी के सामने अपनी बात रखी है।
इसके साथ ही अयोध्या में उपजे साधु-संतों के बीच के असंतोष पर भी अपने पक्ष को सीएम योगी के सामने रखा है. वहीं महंत राजू दास ने सीएम योगी के सामने बीजेपी नेताओं में असंतोष निराशा और कार्यप्रणाली पर भी अपनी बात रखी. अयोध्या में पुलिस चुंगियों की वसूली समेत तमाम जन परेशानियों की बात को रखा, जिसकी वजह से भाजपा की चुनावी हार हुई।
सीएम योगी ने महंत राजू दास से गनर समेत तमाम समेत विषयों पर बात की और उन्हें भविष्य में सभी समस्याओं से निजात दिलाने का आश्वासन दिया. वहीं सीएम योगी ने महंत राजू दास से कहा कि शांति बनाए रखें, सार्वजनिक मंचों पर संयम रखें।

172
43034 views

Comment