logo

सिमडेगा में फोटोशूट के बहाने बुलाकर 2 लड़कियों के साथ सामूहिक दुष्कर्म, 1 लड़की नाबालिग

झारखण्ड,सिमडेगा// सिमडेगा में दो लड़कियों के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना सामने आई है। जिसमें से एक लड़की नाबालिग बताई जा रही है। दुष्कर्म की घटना 18 जून, मंगलवार का है। दुष्कर्म करने वाले लोग परिचित है और फोटोशूट के बहाने बुलाकर दोनों लड़कियों को गाड़ी में बैठा कर सिमडेगा से कुछ दूर बानाबीरा के जंगलों में ले जाकर रखा फिर बारी-बारी से दुष्कर्म किया। एक के साथ 2 लड़कों ने और दूसरी के साथ 16 लड़कों ने दुष्कर्म किया। घटना के बाद पीड़िता ने अपने परिजनों को इसकी जानकारी दी, तब बहुत हिम्मत जुटा कर परिजन शुक्रवार को मुफस्सिल थाना पहुंचे और दुष्कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। जिसके बाद पुलिस हरकत में आई तथा संबंधित इलाकों और आरोपियों के घरों में छापेमारी कर देर रात तक 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

9
5271 views