logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

*...@आप सभी को भारतीय ज्ञान एवम गौरव दसवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की असीम शुभकामनाएं...*

*आप सभी को भारतीय ज्ञान एवम गौरव दसवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की असीम शुभकामनाएं...*
*इस वर्ष 10वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है जिसका विषय है " स्वयं और समाज के लिए योग "।*
*अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस क्या है ?*
प्राचीन समय में भारत को सोने की चिड़िया के नाम से जाना जाता
था। भारत को विश्व गुरु की संज्ञा दी जाती है, जिसका आधार योग को माना जाता है। भारत के महान विचारकों ने अपने ज्ञान को वेदों और पुराणों में समाहित करने का प्रयास किया है। इन वेदों और पुराणों की रचना भारत के महान ऋषि- मुनियों के द्वारा की गयी है। ऋषि- मुनियों को यह ज्ञान योग के द्वारा ही मिला है। योग मन, मस्तिष्क, और शरीर को स्वस्थ्य रखता है, जिससे सोचने, विचार करने और रोगों से लड़ने की शक्ति में बढ़ोत्तरी होती है | योग को धर्म के साथ न जोड़ कर देखा जाए तो यह प्रत्येक व्यक्ति के लिए अत्यंत लाभकारी है। योग के द्वारा ही बड़ी से बड़ी बीमारी को दूर करने में सफलता पायी गयी।

ऐलोपैथिक में जिस भी बीमारी का इलाज केवल ऑपरेशन बताया जाता है, योग के द्वारा उस बीमारी को जड़ सहित समाप्त किया जा सकता है। योग शरीर के लिए बहुत ही लाभदायक है, इसके द्वारा बिना रोग के सही ढंग से अपना जीवन व्यतीत किया जा सकता है।
भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने योग के महत्व को समझते हुए इसकी पहल 27 सितम्बर 2014 को संयुक्त राष्ट्र महासभा में अपने भाषण में की थी।

संयुक्त राष्ट्र महासभा में भारतीय प्रधान मंत्री नरेंद्र दामोदर दास मोदी जी ने कहा, “योग भारत की प्राचीन परंपरा का एक अमूल्य उपहार है, यह मन और शरीर की एकता का प्रतीक है, विचार और कार्य, संयम और पूर्ति, मनुष्य और प्रकृति के बीच सामंजस्य, स्वास्थ्य और कल्याण के लिए समग्र दृष्टिकोण पैदा करता है, यह अभ्यास के बारे में नहीं है बल्कि अपने आप, दुनिया और प्रकृति के साथ एकता की भावना को खोजने के लिए है, हमारी जीवनशैली बदलकर और चेतना पैदा करके, यह जलवायु परिवर्तन से निपटने में हमारी मदद कर सकता है, आइये हम अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को अपनाने की दिशा में काम करें”।

इसके साथ ही भारत ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (International Yoga Day) का प्रस्ताव पेश किया | इस *प्रस्ताव पर 190 देशों ने अपना समर्थन दिया इस समर्थन में 40 मुस्लिम देश* भी सम्मिलित थे।
*प्रस्ताव पेश होने के 90 दिनों के अंदर ही 11 दिसंबर 2014 को संयुक्त राष्ट्र संघ ने बहुमत से इस प्रस्ताव को पास कर दिया*।इस प्रस्ताव में प्रतिवर्ष 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (International Yoga Day) को मनाये जाने की घोषणा की गयी।

*21 जून को ही क्यों मनाया जाता है अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (International Yoga Day)*
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून को मानाने के पीछे एक कारण है, यह दिन *उत्तरी गोलार्द्ध का सबसे लंबा दिन* है, जिसे ग्रीष्म संक्रांति कहा जाता है। *भारतीय संस्कृति के हिसाब से ग्रीष्म संक्रांति के बाद सूर्य दक्षिणायन हो जाता है, सूर्य के दक्षिणायन के समय को आध्यात्मिक सिद्धियां प्राप्त करने के लिए शुभ माना जाता है।*

201
29800 views

Comment