logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

आओ-आओ करले योग, तन-मन हो जाएगा निरोग

आज दिनाँक 21 जून2024 को सामाजिक संस्था विनीत शिल्पी जन सेवा समिति के कार्यालय पर विश्व योग दिवस के अवसर पर योगा कैम्प का आयोजन किया गया ,जिसमें नगर के सभी विद्यालयों से अनेक बच्चों ने प्रतिभाग किया!
इस अवसर पर संस्था अध्यक्ष विनीत सागर ने योग के प्रति जागरूकता अभियान चलाने की बात की, सचिव नीरज पांडे ने अपनी कविता "आओ-आओ करलो योग, तन-मन हो जाएगा निरोग " से सभी को योग के प्रति आकर्षित किया!
इस अवसर पर कोषाध्यक्ष शिल्पी जायसवाल ने बताया कि संस्था इसी वर्ष से एक योग केंद्र खोलने जा रहा है जिसमें समस्त प्रकार के योगा कोर्सों का निःशुल्क संचालन किया जाएगा! इस कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रिया, बेबी, रूबी, गौरव, करन,अभय, शुभम आदि का विशेष योगदान रहा!

157
2674 views

Comment