logo

राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने मांस्क बांटकर जनता को किया जागरूक

शिकारपुर (बुलंदशहर, उप्र)। शिकारपुर विधानसभा क्षेत्र के पण्डावल दोराहा पर राष्ट्रीय बजरंगदल के कार्यकर्ताओं ने लोगों को मास्क वितरित किये और जनता को अवगत कराया कि आज के समय में मास्क ही हमारा सबसे बड़ा हथियार है।

उन्होंने कहा कि जनता को मास्क का प्रयोग करना चाहिए और समय समय पर सैनिटाईजर का भी प्रयोग करना चाहिए। ईलू चौधरी ने कहा कि हम समय समय पर मास्क वितरित करते रहते हैं, जिससे जनता में जागरूकता बनी रहे। 

उनके साथ में राष्ट्रीय बजरंग दल के जिला अध्यक्ष संजय बजरंगी, जिला उपाध्यक्ष गोपाल हिन्दू, तहसील अध्यक्ष ईलू चौधरी, मनोज कुमार, राकेश जोशी, यजवीर सिंह आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

144
14680 views