logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

डिहरी के मुहल्ले के गलियों में लगती है बाइक चेकिंग ? ट्रेफिक पुलिस की मनमानी चरम पर

बकरीद के दिन डिहरी के बारह पत्थर मुहल्ले के दुर्गा मंदिर के पास रात साढ़े सात बजे बाइक चेकिंग लगाई गयी।
बकरीद के मौके पर अन्य मुहल्लों में बाइक से आने जाने वालो की चेकिंग में बड़ी संख्या में वाहन चालकों पर जुर्माना लगाया गया। वाहन चालक चेकिंग अधिकारी से गिरगिराते रहे ,कि सर पर्व है हम रिश्तेदार और दोस्तों के मिलने जा रहे है। लेकिन चेकिंग अधिकारी नहीं माने। सभी पर 6000 से 7000 रूपये का जुर्माना लगा दिया। हद तो तब हो गयी जब मुख्य सड़क छोड़ मुहल्लों में की गलियों में चेकिंग लगने लगी है। आये दिन बाइक की चेकिंग मुख्य सड़क पर लगती है,लेकिन मुहल्लों की गलियों में भी बाइक चेकिंग लगने लगी है। शाम को प्रत्येक दिन मोहल्ले की गलियों में चेकिन लगा सब्जी लाने वालो को भी हेलमेट का फाइन भरना पड़ा है। प्रशासन पर कोई सुनवाई नहीं करती है या वाहन चेकिंग कर्ता को निर्देश नहींदेती है कि चेकिंग कहाँ लगाना होता है ? सड़क हो या मोहल्ले की गली कहीं पर भी वाहन का पिक्चर लेकर फाइन करना आम बात है। डिहरी के मोहल्लेवासी इस व्यवस्था से ऊबने लगे है। कई बार तो चेकिंग बाइक वालो से झड़पे भी हुई है।

124
20866 views

Comment