logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

भाजपा मण्डल मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम का आयोजन

गोरखपुर (उत्तर प्रदेश)। भाजपा मण्डल नरहरपुर स्टेट की बैठक की गायघाट महाविद्यालय पर आयोजित की गयी।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला कोषाध्यक्ष शत्रुघ्न कसौधन थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष सुनील सिंह ने की, जबकि मंडल प्रभारी कृष्ण कुमार भट्ट निर्देशक की भूमिका में थे।

कार्यक्रम के मुख्य बिंदु प्रत्येक बूथ/ ग्राम सभा  से कम से कम 10 नए वोटरों का रजिस्ट्रेशन कर उनका नाम मतदाता सूची में जोड़ना था, जिसका मुख्य उद्देश्य सभी वोटरों का नाम सूची से जोड़ना था ।

कार्यक्रम में पार्टी के आईटी प्रभारी नवीन पांडेय ने इलेक्शन कमीशन एप द्वारा किस प्रकार नए नामों को जोड़ा जाए, उसके बारे में उसके बारे में भी बताया।

शत्रुघ्न कसौधन , सुनील सिंह ने नये फार्म 6 और प्रत्येक बूथ की वोटर लिस्ट प्रत्येक सेक्टर संयोजक और कार्यक्रम में मौजूद सेक्टर प्रभारियों को सौंपी। अंत में भाजपा मण्डल नरहरपुर स्टेट मंडल अध्यक्ष सुनील सिंह ने कार्यक्रम का समापन किया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से जयप्रकाश सिंह, विनय पाण्डेय, जिला कार्यसमिति विशेष आमंत्रित सदस्य, अष्ट भुजा सिंह, मंडल अध्यक्ष भाजयुमो, प्रेम प्रकाश सिंह, जिला प्रतिनिधि नवीन पाण्डेय, आई टी सेल मंडल प्रभारी एवम्  विधानसभा क्षेत्र सह संयोजक  नरहरपुर मंडल, अशोक यादव,  निवर्तमान जिला पंचायत सदस्य, अंगद निषाद  भाजपा नेता, रामनगीना त्रिपाठी  मंडल उपाध्यक्ष, शब्द भेद पाण्डेय ,मंडल मंत्री, निकेत प्रताप शाही, उपेंद्र शाही,सेक्टर अध्यक्ष, पिडहनी, गोबिंद मिश्र, सेक्टर अध्यक्ष, मुजौना,अनिल सिंह, सेक्टर अध्यक्ष पटना, प्रेम प्रकाश तिवारी,सेक्टर अध्यक्ष, सिधेगौर, अरुण शाही, अमन सिंह आदि मौजूद थे।

157
21558 views

Comment