logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

बालू से भरे ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, मौत

फिरोजाबाद (उत्तर प्रदेश)। थाना रामगढ़ क्षेत्र सैलई सब्जी मंडी के पास नया बाईपास पर एक बालू से भरे ट्रक ने बाइक सवार को रौंद दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। हादसे की जानकारी मिलते ही तत्काल पहुँची थाना पुलिस उसे जीवित होने की आस में जिला अस्पताल के सरकारी ट्रॉमा सेंटर लेकर आई, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। शव को पोस्टमार्टम गृह में रखवाया गया है।

 बाइक सवार के पास मिले आधार कार्ड के मुताबिक उसका नाम 20 वर्षीय प्रेमपाल पुत्र आशाराम निवासी नगला खैय्यातान थाना खैरगढ़ बताया गया है।

 क्षेत्रीय नागरिकों ने बताया कि वहां रोड पर एक तो ऑटो रिपेयर वाला ऑटो खड़े कर लेता है, वहीं दूसरी तरफ बैंड वाला अतिक्रमण कर लेता है। आये दिन अतिक्रमण रहता है, इसको लेकर कई बार पुलिस प्रशासन से शिकायत भी की गयी, लेकिन अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गयी, नतीजा वे बेखौफ होकर अतिक्रमण करते हैं। कई बार यही अतिक्रमण हादसे का कारण बनता है।

147
14683 views

Comment