logo

भीम आर्मी के संस्थापक चंद्रशेखर के जन्मदिन पर वर्धा में गरीबों को फल, वितरण

वर्धा (महाराष्ट्र)। भीम आर्मी आज़ाद समाज पार्टी के संस्थापक अध्यक्ष चंद्रशेखर आज़ाद (रावण) के जन्मदिन के अवसर पर, सबसे पहले भीम आर्मी के जिला आयोजक अकरम शेख, ज़िलाध्यक्ष आशीष सोनट्टके, ने छत्रपति शिवाजी महाराज, डॉ. बाबासाहेब अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। कार्यक्रम मेंसुबह 11:00 बजे जिला अस्पताल में दूध के साथ, बिस्कुट, केला, संतरा, आदि फल वितरित किए गए। 

 जन्मदिन मनाते समय कोरोना के नियमों का पालन कार्यकर्ताओं तथा पदाधिकारियों द्वारा किया गया । स्थानीय स्तर पर प्रशासन के साथ सहयोग और बहुत गरीब परिवार के काम के लिए जन्मदिन का पैसा (बैनर, पटाखे, केक) के बिना बचाकर  इस कार्यक्रम का आयोजन भीम आर्मी जिला प्रभारी शेहबाज शेख द्वारा किया गया था।  

 भीम आर्मी के महासचिव राज मून ने कहा कि संगठन हमेशा लोगों की मदद करने के लिए काम करता है। संगठन के माध्यम से पूरे वर्ष विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। संगठन काम करना जारी रखेगा। उन्होंने संगठन के सामाजिक कार्यों के सहयोग के लिए कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया।

  फल वितरण कार्यक्रम मे मुख्य रूप से मज़हर शेख, कपिलवृक्ष गोडघाटे, बंटी रंगारी, दीक्षित सोनट्टके, मनीष प्रधान, आशीष रणधीर, आशीष लोखंडे, दीपक गेडाम, अक्षय पाटिल, पंकज कांबले, आकाश पाजारे, शिवम सोपे, अक्षय हुमने, राहुल पाटिल, प्रणित मानकर, अमोल फुलझेले आदि भीम आर्मी के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

144
14670 views