logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

लखनऊ के दंत चिकित्सक का अपहरण, मांगी फिरौती

लखनऊ। प्रदेश की राजधानी में एक डॉक्टर को अगवा कर फिरौती मांगने का मामला प्रकाश में आया है। केजीएमयू के दंत चिकित्सा विभाग में तैनात डॉक्टर अखिलेश चौबे को मंगलवार रात कुछ बदमाशों ने अपहृत कर लिया। बदमाश उन्हें अलग-अलग स्थानों पर लेकर गए और 30 लाख रुपये फिरौती की मांग की। 

पीड़ित चिकित्सक के बताए गए घटनास्थल पर पुलिस ने सीसी फुटेज खंगाले हैं। पीड़ित डॉक्टर का कहना है कि लोहिया अस्पताल के पास वह बाथरूम करने के लिए रुके थे। इसी दौरान मंगलवार देर रात बदमाशों ने उन्हें अपहृज किया था। इसके कई घंटों बाद वह किसी तरह अपनी जान बचाकर बदमाशों के चंगुल से मुक्त हुए। 

बुधवार देर रात डॉक्टर कल्याणपुर विकासनगर निवासी अखिलेश विकास नगर थाने पहुंचे और पुलिस को घटना की जानकारी दी। पूरे मामले की जानकारी होने के बाद विकास नगर पुलिस ने डॉक्टर को विभूति खंड थाने में जाकर शिकायत करने को कहा। इसके बाद डॉक्टर अखिलेश बुधवार देर रात विभूति खंड थाने पहुंचे और तहरीर दी। 

एसीपी विभूति खंड स्वतंत्र कुमार सिंह के मुताबिक चिकित्सक की तहरीर के आधार पर एफआइआर दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। पूरे मामले की छानबीन की जा रही है।

 मामले की गंभीरता को देखते हुए एसीपी विभूति खंड ने पुलिस टीम गठित की है। पीड़ित चिकित्सक के बताए गए घटनास्थल पर पुलिस ने सीसी फुटेज खंगाले हैं। हालांकि गुरुवार सुबह तक पुलिस को कोई अहम सुराग नहीं मिल सका। एसीपी का कहना है कि कई बिंदुओं पर मामले की छानबीन की जा रही है। साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

310
14881 views

Comment