logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

सांसद हनुमान बेनीवाल ने रेल मंत्री को लिखा पत्र, श्रीगंगानगर कोटा झालावाड़ व जयपुर जोधपुर हाई कोर्ट गाड़ी के नावा में ठहराव की अनुशंसा की

नावा सिटी (नागौर, राजस्थान)। नावा सिटी रेलवे स्टेशन पर एक माह में दो सवारी गाड़ियों के ठहराव बंद होने से आमजन में काफी आक्रोश है। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार रेलवे द्वारा नावा सिटी रेलवे स्टेशन पर एक माह में श्रीगंगानगर कोटा झालावाड़ एवं जयपुर जोधपुर हाईकोर्ट सवारी गाड़ी का ठहराव बंद कर दिया गया, जिससे आमजन में काफी गुस्सा नजर आ रहा था। जनता की भावनाओं को देखते हुए सांसद हनुमान बेनीवाल ने रेल मंत्री पीयूष गोयल को लिखे पत्र में पहले श्रीगंगानगर कोटा झालावाड़ व अभी जयपुर जोधपुर हाई कोर्ट गाड़ी के नावा में ठहराव हेतु अनुशंसा की है।

 उल्लेखनीय है कि शहर की विभिन्न सामाजिक संस्थाओं द्वारा गाड़ियों के ठहराव को लेकर रेलवे मंत्री सहित उच्चाधिकारियों को पत्र प्रेषित किया जा रहा है। इन पत्रों में लिखा है कि जयपुर जोधपुर हाईकोर्ट गाड़ी संख्या (02477/02478) का नावां सिटी रेलवे स्टेशन पर बीती एक दिसम्बर से ठहराव बन्द कर दिया गया है, जो विचारणीय है। जबकि इस से पहले श्रीगंगानगर-कोटा-झालावाड सुपर फास्ट एक्सप्रेस गाड़ी (02981-02982, 02997-02998) का नियमित ठहराव भी था। उसे भी बन्द कर दिया गया। लाॅकडाउन से पहले इन दोनों गाड़ियों का नावां सिटी रेलवे स्टेशन पर ठहराव  निरंतर था, लेकिन आश्चर्य की बात है कि नावां सिटी रेलवे स्टेशन के माध्यम से सम्पूर्ण जोधपुर डिविजन में सर्वाधिक राजस्व प्रदान करने के बाद भी रेलवे विभाग द्वारा नावां सिटी रेलवे स्टेशन के साथ इस प्रकार का सौतेला व्यवहार किया जा रहा है, जो रेलवे की कार्य प्रणाली पर सवालिया निशान खड़ा करता है। 

नावां सहित आस-पास की जनता नावा सिटी स्टेशन पर प्रमुख गाड़ियों के ठहराव व सुविधाओं के विस्तार को लेकर लगातार रेलवे से मांग करती आ रही है। ऐसे में रेलवे विभाग द्वारा जो गाडी रुक रही है, उसको बन्द करना रेलवे की कार्य प्रणाली पर सवालिया निशान खड़ा करता है। रेलवे द्वारा जीरो बेस के नाम पर सिर्फ नावा सिटी रेलवे स्टेशन को टारगेट करना कहां तक सही है, जबकि जयपुर जोधपुर हाईकोर्ट गाड़ी संख्या (02477/02478) ट्रेन में नावा सिटी से रोज सैकड़ों यात्री यात्रा करते है। वहां से इसका ठहराव हटाकर रेल यात्रीयो के लिए परेशानी खड़ी की जा रही है।

रेल मंत्री को प्रेषित पत्र में कहा गया है कि आमजन के हितार्थ जयपुर जोधपुर हाईकोर्ट गाड़ी संख्या (02477/02478) व श्रीगंगानगर-कोटा-झालावाड़ सुपर फास्ट एक्सप्रेस गाड़ी संख्या (02981-02982, 02997-02998) सुपर फास्ट एक्सप्रेस गाडियों के ठहराव को नावां सिटी स्टेशन पर यथावत रखकर स्टेशन की कैटेगरी में बदलाव व स्टेशन पर सुविधाओं का विस्तार कर आमजन को अनुग्रहित करें।

144
14800 views
25 shares

Comment